फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   टोला प्लाजा पर असलहाधारियों ने की मारपीट

टोला प्लाजा पर असलहाधारियों ने की मारपीट

Mon, 24 Dec 2018 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
टोला प्लाजा पर असलहाधारियों ने की मारपीट
खागा। कटोघन टोला प्लाजा पर शनिवार रात लगभग पौने दो बजे तेज रफ्तार कार सवारों ने टोलकर्मियों से मारपीट कर दी। कार सवारों में दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। यह देखकर कर्मचारी भी पीछे हट गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि रात लगभग पौने दो बजे सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार तेज रफ्तार में इलाहाबाद की ओर से आती दिखी। टोलकर्मी ने कार को रुकने का इशारा किया। चालक के कार न रोकने पर कर्मचारी ने बैरियर लगा दिया। कार ने बैरियर में भी टक्कर मार दी। जैसे ही कर्मचारी पहुंचे तो कार से असलहाधारी दो खाकी वर्दीधारी, सिविल
विज्ञापन


ड्रेस में एक शख्स बाहर निकले। कर्मचारियों से कहासुनी होने लगी। इसी बीच कार सवार शख्स ने कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारियों पर लोहे के स्टूल से हमला किया गया। यह देख दूसरा कर्मचारी पहुंचा तो उसे भी तमाचे जड़ दिए गए। इसके बाद कार सवार वहां से धमकी देते हुए चले गए। कार में कानपुर का नंबर प्लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा था। टोला प्लाजा पर काम करने वाले अजय राय, मनोज कुमार, सुमित ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई है। इंस्पेक्टर खागा सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि अभी तक टोला प्लाजा के कर्मचारियों या मैनेजर ने तहरीर नहीं दी है।
टोला प्लाजा पर कार सवारों ने की मारपीट
कटोघन टोला प्लाजा पर शनिवार रात हुई घटना, दो लोग पुलिस की वर्दी में थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed