{"_id":"5a26e71e4f1c1b8e698bff76","slug":"61512498974-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने खंगाले सीएमओ कार्यालय में अभिलेख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने खंगाले सीएमओ कार्यालय में अभिलेख
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन(एनआरएचएम) में खरीदारी के घोटाले की जांच करने आई सीबीआई टीम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अभिलेख खंगाले। सीबीआई के छापे से अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने वर्ष 2010-11 में हुई खरीद फरोख्त में घोटाले की जांच पड़ताल की और अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान भी लिए।
वर्ष 2010-11 में परिवार कल्याण के तहत टीवी, कैमरा, इनवर्टर, सीडी प्लेयर, टीवी स्टैंड, फर्नीचर आदि खरीदारी में लाखों रुपये का खेल हुआ था। सामानों की निर्धारित दर से अधिक दाम पर खरीदारी करके गोलमाल का आरोप लगा था। इस पर तत्कालीन सीएमओ परिवार कल्याण से तीन लाख 70 हजार रुपये की रिकवरी भी हुई थी।
मंगलवार को सीबीआई टीम जांच करने के लिए सीएमओ कार्यालय आई खरीदारी से संबंधित अभिलेख खंगाले। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सीबीआई टीम आई थी और जांच की है।