{"_id":"5a8f0c414f1c1bf17b8b8bf3","slug":"51519324225-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे से तंग हाईस्कूल की छात्रा ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे से तंग हाईस्कूल की छात्रा ने छोड़ी परीक्षा
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शिवशंकर अग्रहरि मां सुंदरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाबगंज की एक छात्रा ने शोहदों से तंग आकर बोर्ड परीक्षा छोड़ दी है। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की इस छात्रा ने आरोप लगाया है कि इसी शोहदे से तंग आकर उसकी बड़ी बहन ने भी परीक्षा छोड़ी थी। हालांकि, स्कूल प्रबंधक महेश बाबू गुप्ता ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
नवाबगंज के इस वित्तविहीन विद्यालय की हाईस्कूल की छात्राओं का परीक्षा केंद्र जनता इंटर कालेज छिवलहा गया है। छात्रा ने बताया कि गांव से स्कूल जाने में शोहदा अक्सर अश्लील हरकतें करता था। उसके विरोध करने पर बोर्ड परीक्षा देने जाने में हर स्तर तक उतरने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उसने अभिभावकों के साथ थाने में जाकर की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में शोहदा दुस्साहसी हो गया। अब भय के कारण उसने बोर्ड परीक्षा नहीं दी। आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन ने भी इसी शोहदे के भय से पढ़ाई छोड़ी थी।
दूसरी ओर थानाध्यक्ष हथगाम विनोद कुमार सिंह का कहना है कि परिवार ने उनके यहां शिकायत नहीं की है। फिर भी पीड़िता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।