फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of differently-abled youth who jumped into Mangai River found after 36 hours.

Ghazipur News: मंगई नदी में कूदे दिव्यांग युवक का 36 घंटे बाद मिला शव

Sat, 26 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Body of differently-abled youth who jumped into Mangai River found after 36 hours.
मृतक राहुल राजभर की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन - फोटो : 1
बिरनो। नियांव गांव स्थित पुल से मंगई नदी में कूदे दिव्यांग खरगपुर गांव निवासी राहुल राजभर (39) का शव बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने करीब 36 घंटे बाद बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि युवक का शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर विशंभरपुर गांव के पास नदी के किनारे से उतराया मिला।
राहुल राजभर 23 सितंबर की शाम करीब चार बजे अपनी ट्राई साइकिल से नियांव स्थित पुल पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने ट्राई साइकिल खड़ी करके मंगई नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

जब तक राहगीर और आसपास के लोग कुछ समझ पाते युवक पानी में समा चुका था। मृतक के पिता दरस राजभर की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed