फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महिला के खाते से निकल गए एक लाख रुपये

महिला के खाते से निकल गए एक लाख रुपये

Sat, 05 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से निकल गए एक लाख रुपये
महिला के खाते से निकल गए एक लाख रुपये
विज्ञापन


असोथर। ग्रामीण बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा कंधिया की खाता धारक संपतिया के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुुंचने पर सिर्फ 324 रुपये का बैलेंस पता चलने पर यह सन्न रह गईं। इन्होंने मुख्य शाखा प्रबंधक से शिकायत की। प्रबंधक ने फ्रेंचाइजी चलाने वाले को बुलाकर पूछताछ की है।

असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया की ग्रामीण बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा सोमनाथ चलाते हैं। इसी के मजरे छेदीपुर के राम स्वरूप की पत्नी संपतिया के खाते में इसी पांच जुलाई को एसबीआई इंश्योरेंस के एक लाख 41 हजार 985 रुपये आए थे। संपतिया ने बताया कि 11 जुलाई को 25 हजार और 12 जुलाई को 17 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन


वह एक अगस्त को रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची तो खाते में केवल 324 रुपये थे। पूछने पर फ्रेंचाइजी संचालक गोलमोल जवाब देने लगे। खाते से रुपये निकल जाने को लेकर वह दो अगस्त को ग्रामीण बैंक असोथर के मैनेजर सीपी कुशवाहा से मिली। मैनेजर को बताया कि इससे पहले भी कई लोगों के ऐसे ही पैसे निकल चुके हैं। फ्रेंचाइजी संचालक पर खाते से रुपये निकाल लेने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मैनेजर ने बताया कि फ्रेंचाइजी संचालक सोमनाथ से पूछताछ की गई है। उसने रुपये लौटाने की बात कही है। एक- दो दिन के अंदर महिला के खाते से निकली रकम वापस नहीं की जाती है तो एफआईआर दर्ज करवाकर फ्रेंचाइजी खत्म कर दी जाएगी।

- एक अगस्त को खाता चेक करने पर हुई जानकारी, फ्रेंचाइजी चलाने वाले से रुपये निकालने के आधार पर पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed