{"_id":"5c782e06bdec220c0c322c77","slug":"41551379974-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने को टीमें गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने को टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। रंगों और खुशियों का पर्व होली में मिलावटखोर सेहत खराब न कर दें, इसको लेकर खाद्य प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शहर के साथ सदर, खागा और बिंदकी तीनों तहसीलों में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने टीमें गठित की हैं।
होली का त्योहार आ रहा है। इसको लेकर शहर और ग्रामीणांचलों में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। त्योहार के चलते मिठाइयों और नमकीन सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए फूड इंस्पेक्टरों को छापे मारने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर क्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर रामबाबू, बिंदकी तहसील में फूड इंस्पेक्टर रवि
कुशवाहा और खागा तहसील क्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर सलिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की है। उन्होंने कहा कि होली में मिलावटखोर घटिया नमकीन और मिठाइयां बेचते हैं जिसे खाकर लोग बीमार होते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जगह-जगह जन जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को मिलावट रोकने और मिलावटी सामग्री की जांच करने की जानकारी भी देंगे।