{"_id":"5cb77529bdec2214680538be","slug":"31555526953-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। हाइवे से गांव की ओर मुड़ते समय बाइक से महिला की गिर कर मौत हो गई। उसे परिजन अस्पताल लाया गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खागा कोतवाली के इस्कुरी गांव निवासी सुरेश पत्नी सोनी देवी (22) के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से गांव आ रहे थे। जैसे ही वह हाइवे से गांव की
ओर मुडने लगे तो बाइक छोटे से गड्ढे में चली गई। झटका लगने सोनी बाइक से गिरी और उसका सिर हाइवे की सीसी सड़क से टकरा गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सुरेश व स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डाक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर सुरेश बिलख पड़ा। कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की सूचना नहीं मिली है।