फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मवेशी की हत्या करने जुटे छह को पुलिस ने दबोचा

मवेशी की हत्या करने जुटे छह को पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
मवेशी की हत्या करने जुटे छह को पुलिस ने दबोचा
खखरेरू (खागा)। हकीमपुर खंतवा गांव के एक बाग में प्रतिबंधित मवेशी को काटने जा रहे छह लोग दबोच लिए गए। एक आरोपी मौके से भाग निकला। पकड़े गए लोगों के पास से राइफल और तमंचा बरामद किए गए। सभी के खिलाफ गोवध, पशु क्रूरता अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


खखरेरू थाने में तैनात उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव शुक्रवार रात गश्त पर थे। सूचना मिली की हकीमपुर खंतवा गांव में वहाब के बाग में कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशी को बांधकर उसे काटने जा रहे हैं। पुलिस फोर्स ने बाग में दबिश दी। घेराबंदी कर छह दबोच लिए गए, एक भाग निकला। पकडे़ गए लोगों की पहचान हकीमपुर खंतवा
विज्ञापन


निवासी रईस पुत्र शरीफ, अली हुसैन उर्फ शेरू पुत्र अली हसन, नफीस अहमद पुत्र निजाम उद्दीन, आमिर पुत्र मोहम्मद हामिद, अली हसन पुत्र दिवंगत मोहम्मद हसन, इरशाद पुत्र नूर मोहम्मद और वसीम पुत्र मोहम्मद नसीम (निवासी बारा हवेली खालसा सैनी जिला कौशांबी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक प्रतिबंधित मवेशी, दो मोबाइल, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, तीन छुरी, सात रस्सी, देसी राइफल, तीन तमंचा, आठ कारतूस, एक अद्धी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। सभी के खिलाफ गोवध, पशु क्रूरता अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 22- हकीमपुर खंतवा गांव में पकड़े गए आरोपी

मवेशी को काटने जा रहे छह को दबोचा
- उपकरण के साथ ही राइफल व तमंचा भी बरामद
- पशु क्रूरता व शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed