फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जहरखुरानों ने दो युवकों को लूटा

जहरखुरानों ने दो युवकों को लूटा

Tue, 20 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरानों ने दो युवकों को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जहरखुरानों ने मंगलवार को दो युवकों को बेहोश कर लूट लिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेठी जिले के सुल्तानपुर थाने के तिवारी का पुरवा निवासी पुत्तनलाल का बेटा आशीष कुमार (28) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। कानपुर से रोडवेज बस में बैठा। यात्रा के दौरान रास्ते में उसे जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। बस परिचालक उसे आबूनगर इलाके के जिला अस्पताल के पास बेहोशी की हालत में उतारकर चला गया। इलाकाई लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेब से आधार कार्ड मिला। अर्द्धबेहोशी हालत में उसने बैग, मोबाइल साथ होने की बात कही। हालांकि उसके पास से कुछ नहीं मिला है।


इधर, मलवां थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी हिरन का बेटा राकेश (32) दूसरे प्रांत में प्राइवेट नौकरी करता है। वह कमाकर घर लौट रहा था। रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह उतरा। उसे रास्ते में जहरखुरानों ने शिकार बना डाला। गाजीपुर बस अड्डे ओवरब्रिज के पास इलाकाई लोगों ने बेसुध पड़ा देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी होश में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed