फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ग्रामीणों ने ट्रकों पर किया पथराव

ग्रामीणों ने ट्रकों पर किया पथराव

Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रकों पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कल्यानपुर हाईवे से बक्सर उन्नाव मार्ग पर पुलिया निर्माण के चलते ट्रक नहर पटरी से आने-जाने लगे। अपनी पटरी उखड़ती देख नूरपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बवाल कर दिया। ट्रकों को रोक दिया और चालकों से मारपीट की। ट्रकों पर पथराव कर चालकाें को भागने पर विवश कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को वापस कराकर मामला शांत कराया। ट्रकों की आवाजाही बंद करने के लिए ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते को दोनों ओर काट दिया है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ से बक्सर घाट उन्नाव जिले को हाईवे जोड़ता है। इसी मार्ग पर नूरपुर गांव है। नूरपुर नहर पटरी के किनारे बसा है। हाईवे पर पुलिया का निर्माण हो रहा है। पुलिया के एक तरफ से छोटे वाहन निकल जाते हैं, जबकि बड़े वाहन नहर पटरी से गुजरकर हाईवे पर पहुंचते हैं। कई दिनों से ट्रकों के आवागमन के चलते नहर पटरी उखड़ने लगी और धूल से ग्रामीण परेशान हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शुक्रवार को इकट्ठा होकर हंगामा किया और ट्रकों को रोक दिया। इससे चालक ग्रामीणों से भिड़ गए। इस पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। चालकों ने भागकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सारे ट्रकों को हाईवे की ओर वापस कराया। ग्रामीणों ने पटरी दोनाें तरफ से खोद डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव में जहानाबाद थाने के बाबूपुर निवासी राजबहादुर, ललौली थाने के बंधवा निवासी योगेंद्र सिंह, रामसिंह, कानपुर रनिया के प्रदीप कुमार, बकेवर थाने के भेलगांव निवासी इंद्रजीत चुटहिल हुए हैं। चालकों का कहना है कि पुलिया निर्माण करने वाली संस्था को हाईवे पर रास्ता बंद होने का नोटिस बोर्ड लगाना चाहिए, जिससे चालक हाईवे से वापस हो जाएं।

9- नूरपुर नहर पटरी में पथराव से ट्रकों की लगी लाइन।
10- ग्रामीणों ने इस तरह खोद डाली कच्ची सड़क।
ग्रामीणों ने ट्रकों पर किया पथराव
भारी वाहनों के आवागमन से नहर पटरी उखड़ने से थे खफा
कच्ची रोड भी काट डाली, पुलिस ने समझाया, वाहन रुकवाए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed