फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

Thu, 28 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत
फतेहपुर। शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार को बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के सथरियांव निवासी दिवंगत राम सुहावन पासवान का बेटा उमेश (24) बिंदकी कोतवाली के खांडेदेवर गांव निवासी साढू देशराज के घर मंगलवार को शादी समारोह में गया था। सुबह बाइक से अकेले घर लौट रहा था। मलवां थाना क्षेत्र के सहिली चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा
विज्ञापन


देेखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने मौके पर ही बाइक सवार को मृत पाया। परिजनों ने बताया कि उमेश मजदूरी करता था। उसका एक बड़ा भाई मुकेश पूना में प्राइवेट नौकरी करता है। उमेश की चार साल पहले छोटकी
विज्ञापन
विज्ञापन


के साथ शादी हुई थी। उसकी एक दो साल की बेटी दिव्यांशी है। पत्नी और बेटी को लेकर शादी समारोह में गया था। शादी के बाद सुबह पत्नी व बेटी को रिश्तेदार के घर छोड़कर गांव लौट रहा था। सहिली चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। उसका नंबर ग्रामीणों ने देखा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। सिर कुचलने से मौत हुई है।













हादसे में मां-बेटी की मौत, चार घायल
- शादी का कार्ड कानपुर से बांटकर लौट रहा था परिवार
- दोनों वाहनों के चालक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर(फतेहपुर)। मुगलमार्ग हाईवे पर पतारी गांव के पास बुधवार की दोपहर पिकअप और लोडर की भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। महिला के देवर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव निवासी गुड्डू की पत्नी सियावती (26) बेटी अंजली (2) और देवर अशोक कुमार के साथ मायके बकेवर थाने के कपरिया ऊसर गांव गई थी। दोपहर तीनों लोडर से कानपुर लौट रहे थे। सियावती बेटी के साथ आगे सीट पर थी। देवर अशोक पीछे बैठा था। बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी गांव के पास पिकअप से लोडर की भिड़ंत हो गई। बच्ची समेत सियावती सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर दोनों को मृत पाया। घायल अशोक और लोडर चालक एमपी के बारा थाने के अटरू निवासी शेखावत और उसका बड़ा भाई सोनू और पिकअप चालक सुनील (निवासी उमरी थाना घाटमपुर कानपुर) को बिंदकी सीएचसी भेजा गया। अशोक ने बताया कि उसकी अप्रैल में शादी है। भाभी के साथ वह निमंत्रण पक्ष देने आया था। निमंत्रण बांटकर वापस जाते वक्त हादसा हुआ है। हादसे की सूचना पर सियावती के परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। एसआई सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि थाने में शवों को रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
जाफरगंज। तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बुधवार को बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ट्रैक्टर व चालक को पकड़ा है। थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव निवासी अंकुर मिश्रा बाइक से देवरी गांव दवा लेने गया था। दवा लेकर घर वापस लौट रहा था। देवरी उपकेंद्र के पास ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ। ब्यूरो

कुंभ से लौट रही कार पलटी, चार घायल
खागा। कानपुर के कल्याणपुर निवासी संतोष कुमार (50) परिवार के साथ कुंभ स्नान कर कार से लौट रहे थे। कटोंघन टोल प्लाजा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में संतोष, उन्नति तिवारी, रेनू तिवारी, गुड्डी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किए गए है। उधर, बुधवार की रात हरदों के पास चकबबुल्लापुर की दीपिका सिंह और संवत के अभय कुमार घायल हो गए। बुधवार की शाम नौबस्ता रोड पर नक्सारा गांव के पास बाइक सवार सोनू (25) और होरीलाल (30) निवासी कसिया जिला कौशांबी वाहन की टक्कर से घायल हुए। ब्यूरो


शादी में गए थे, घर में हो गई चोरी
जहानाबाद। कुल्लीहार गांव में चोरों ने 15 हजार रुपये समेत करीब पचास हजार का माल पर कर दिया। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी है। कुल्लीहार गांव निवासी किसान राम बहादुर मंगलवार शाम परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और बक्से में रखा 15 हजार रुपया, जेवरात चुरा ले गए। सुबह गृहस्वामी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस छानबीन करने पहुंची और भरोसा देकर लौट गई। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed