{"_id":"59a6fe824f1c1b41738b4722","slug":"191504116354-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान से बरामद राशन व तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटे की दुकान से बरामद राशन व तमंचा
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटे की दुकान से राशन व तमंचा बरामद
फतेहपुर। खागा एसडीएम अमित भट्ट ने मंगलवार की रात को नगर के कोटेदार सुरेश सिंह की दुकान में छापा मारकर 109.20 क्विंटल गेहूं, 25.25 क्विंटल चावल बरामद किया। एक लाइसेंसी राइफल, एक 315 बोर का तमंचा और 17 कारतूस भी मिले। बुधवार को पूर्ति विभाग की टीम ने राशन व केरोसिन खाद्यान गोदाम प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। राइफल व तमंचा थाने में जमा करा दिया गया।
जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नगरवासियों की शिकायत पर एसडीएम खागा ने कोटेदार के घर, राशन की दुकान और दो पास के घरों में छापेमारी की थी। कोटेदार की दुकान से 188 बोरी गेहूं, 48 बोरी चावल अवैध रूप से बरामद हुआ। कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कोटेदार के घर से बरामद तमंचा पूर्ति विभाग ने थाने में जमा करा दिया है। अवैध राशन का मुकदमा डीएम के अनुमोदन पर लिखा जाएगा। इसी के साथ तमंचा रखने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
-एसडीएम ने मारा था छापा, डीएम के निर्देश पर होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो