फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ग्रामीणों ने तहसीलदार, लेखपाल को घेरा, की अभद्रता

ग्रामीणों ने तहसीलदार, लेखपाल को घेरा, की अभद्रता

Sat, 17 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तहसीलदार, लेखपाल को घेरा, की अभद्रता
ग्रामीणों ने तहसीलदार और लेखपाल को घेरा
विज्ञापन


हुसैनगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में शुक्रवार को ग्र्रामीणों ने तहसीलदार और लेखपाल को घेर लिया। इन्होंने अभद्रता भी की। ग्रामीण सबसे ज्यादा लेखपाल से खफा थे। इनका आरोप था कि लेखपाल ने गरीबों व विकलांग ग्रामीणों को भूमाफिया घोषित करा दिया है।

मोहद्दीपुर के मजरे फरसी गांव में पशुचर की करीब 15 बीघा जमीन पर ग्रामीणों के कब्जा करने का आरोप है। लेखपाल विनय तिवारी की ओर से गांव के गुलाब, भोला, हीरालाल, संतोष, राजेंद्र, जगमोहन, बुद्दा, मन्नी, मोतीलाल, रामस्वरूप, हरिपाल, भोला, रामऔतार, नरेंद्र, नरेश, वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने भूमाफिया घोषित कर गुलाब, भोला, हीरालाल, संतोष व राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसी गांव में शुक्रवार सुबह तहसीलदार जगदंबा प्रसाद पांडेय और लेखपाल विनय तिवारी पहुंचे तो ग्रामीणों ने इन्हें घेर लिया। यह लेखपाल को पीटने पर आमादा हो गए। तहसीलदार के बीच बचाव पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लेखपाल से अभद्रता कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन पट्टे में मिली थीं। इन जमीनों पर वह सालों से काबिज हैं। लेखपाल ने किसी के षड़यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहसीलदार ने बताया कि वह झील के संबंध में गांव गए थे। लेखपाल ने ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसको लेकर वह भड़के थे। इन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

- गरीबों व विकलांगों को भूमाफिया घोषित कराने से भड़के थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed