{"_id":"5bb7b396867a55079675d405","slug":"181538765718-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो संख्या एवं परिचय 20-22-57","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो संख्या एवं परिचय 20-22-57
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। गांव में रात के वक्त पत्थर फेंकने का आरोप एक किशोर पर लगाने से गुरुवार रात बवाल हो गया। दो पक्षों में मारपीट, पथराव होने से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मरहरा गांव निवासी राकेश तिवारी का बेटा प्रांशू गांव की डेयरी में गुरुवार शाम दूध लेने गया था। उसका आरोप है कि डेयरी में गांव के पुत्तन और मनीष मिले। उन दोनों ने उसे पकड़ लिया। उससे रात को गांव में होने वाली पत्थरबाजी के बारे में पूछताछ करने और हड़काने लगे। प्रांशू ने घर वापस लौटकर परिजनों को
आपबीती बताई। परिजन पुत्तन के घर इसका उलाहना देने रात में ही पहुंच गए। वहां विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव होने लगा। घटना में प्रांशू के पिता राकेश तिवारी, चाचा नवल तिवारी और मां शारदा तिवारी को चोट लगी। राकेश और नवल सिर फटने से लहूलुहान हो गए। पीएचसी से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, दूसरे पक्ष के मनीष और पुत्तन को चोट लगी है। प्रभारी एसओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।