फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हाईंवे से मोबाइल लूटने में पांच जेल गए

हाईंवे से मोबाइल लूटने में पांच जेल गए

Sat, 24 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाईंवे से मोबाइल लूटने में पांच जेल गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे से मोबाइल लूटकांड के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। उनके पकड़े जाने के बाद पुलिस के पास नेताओं के फोन पहुंचे।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के मदुरी गांव निवासी रमेश सोनकर का बेटा रोहित सोनकर ननिहाल मलवां थाने के कोराईं गांव आया था। वह गुरुवार शाम ममेरे भाई के साथ बाजार सब्जी खरीदने गया था। हाईवे किनारे मोबाइल बात करने लगा, तभी दो बाइकों में सवार मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस को आरोपियों में एक के कोराईं इंटर कालेज में परीक्षा देने आने की खबर लगी। पुलिस ने परीक्षा के बाद आरोपी को उठा लिया। इसके बाद उसके चार साथियों को पकड़ा।
विज्ञापन


एसओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी समर यादव उर्फ सेमरा उर्फ अंशू निवासी जेल रोड के पीछे थाना कोतवाली, आकाश तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी निवासी बौंडर थाना असोथर, संदीप सिंह पुत्र सत्य नारायण सिंह निवासी सेनपुर थाना हुसैनगंज, उदय राज पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी बसोहनी थाना हुसैनगंज, मनोज कुमार पुत्र प्रहलाद कुमार निवासी मनीपुर सेमरिया थाना किशनपुर, देवेंद्र यादव पुत्र राकेश सिंह निवासी महमदपुर थाना गाजीपुर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ। सेमरा की तलाशी में एक तमंचा मिला। घटना के वक्त आरोपी एवेंजर और हांडा शाइन बाइक से घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed