फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पिकप की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत

पिकप की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत

Sun, 03 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पिकप की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। ललौली थाने के बहुआ कस्बे में गैस एजेंसी मोड़ पर रविवार को पिकअप और बाइक सवार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गौरव सिंह(28) की मौत हो गई। इससे परिजनों मेंकोहराम मच गया।


गौरव सिंह उर्फ बबलू बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जूड़ाखेड़ा गांव निवासी दिवंगत ज्ञान सिंह यादव का बेटा था। वह कुछ दिनों पहले कानपुर से बहनोई राजेश सिंह यादव की बाइक लेकर लाया था। शाम को इसी बाइक से शाह कस्बे के काजीखेड़ा में ससुराल जा रहा था। बहुआ गैस एजेंसी मोड़ पर पिकअप से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने सिर में गंभीर चोट देखकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी। हादसे में सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक माता- पिता का इकलौता बेटा था। पांच फरवरी 2017 को सीमा यादव के साथ शादी हुई थी। मां बीमार रहती हैं। पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी।

- छह माह पहले हुई थी शादी, बाइक से ससुराल जा रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed