फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत

ट्रकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत

Sat, 20 Apr 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत
फतेहपुर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बेकाबू पहियों ने महिला समेत दो लोगों की जिंदगी छीन ली। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर गुरुवार रात ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक सवार कौशांबी के व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, खागा कोतवाली क्षेत्र के रानी चंद्रप्रभा डिग्री कालेज के पास बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र सौरेई चूहापीर निवासी हबीब उल्ला का बेटा नफीस अहमद (40) कपड़े का कारोबार करता था। कानपुर से ट्रक में माल लेकर कौशांबी जा रहा था। थरियांव हाईवे के उसरैना के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे नफीस अहमद को किसी
विज्ञापन

तरह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों ट्रकों को थाने में खड़ा कराया। नफीस के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। भतीजा गुफरान और परिजन पहुंचे। गुफरान की तहरीर पर पुलिस ने बिहार के ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि चालक के नींद में होने की वजह से एक्सीडेंट हुआ है। चालक राजू बिहार का नूरगंज मधुबनी का रहने वाला है। वह कोलकाता से भाड़ा लादकर कानपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खखरेरू थाना क्षेत्र के शंकरपुरवा निवासी मिथिलेश चंद्र अपनी मां उमा शर्मा (60) को बाइक से लेकर शहर इलाज कराने आ रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के रानी चंद्रप्रभा डिग्री कालेज के पास पहुंचते ही अचानक सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला बाइक से उछल कर रोड पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते समय अस्पताल गेट पर ही महिला की सांसें थम गईं।
परिजन पहले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। बाद में मामला एक्सीडेंट का होने के कारण पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। चालक हेलमेट पहने था।

कौशांबी के विशेष ध्यानार्थ --------------

हेडिंग: बेकाबू पहियों ने छीनी दो जिंदगी
सबहेडिंग: ट्रकों की भिड़ंत में व्यापारी और बाइकों की भिड़ंत में महिला की जान गई
क्रासर---
महिला का पुत्र घायल, हेलमेट पहने था
अमर उजाला ब्यूरो





ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान
फतेहपुर। नई बस्ती पश्चिमी में गुरुवार को एक ट्रक चालक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव पैतृक गांव लेकर चले गए।

राधानगर चौकी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मुखिया सिंह का बेटा मोहित (24) ट्रक चालक था। मां के साथ शादी समारोह से शाम को रिश्तेदार के घर से वापस आया था। थकान होने के कारण दोनों कमरे में सोने चले गए थे। मां ने शाम को बेटे का कमरा खोला तो देखा बेटा फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया परिजन शव लेकर गांव गाजीपुर थाने के रामपुर ले गए हैं। जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed