फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शादी के तनाव में रची खुद के अपहरण की साजिश

शादी के तनाव में रची खुद के अपहरण की साजिश

Wed, 20 Feb 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
शादी के तनाव में रची खुद के अपहरण की साजिश
अल्लीपुर (फतेहपुर)। प्रेमिका की शादी के बाद अब खुद की शादी के तनाव में दिनेश उर्फ राजू ने ऐसा कर डाला कि परिवार और पुलिस दोनों परेशान हुई। उसके कथित अपहरण की साजिश ने पुलिस को परेशान किया। रात लगभग दो बजे उसे पुलिस ने खोज निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने मानवता दिखाते हुए मंगलवार को बरात जाने की वजह से दिनेश को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं देर शाम लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

गाजीपुर के बनकटा अहिरनखेड़ा निवासी रामगुलाम कुशवाहा का बेटा दिनेश उर्फ राजू की बांदा में विवाह तय है। दिनेश पिता के साथ दिल्ली में सब्जी की दुकान करता है। दिनेश उसके पिता व बहनोई अच्छेलाल दो बाइकों से बिंदकी से करसवां जा रहे थे। उसके पिता और बहनोई आगे निकल गए तो दिनेश उर्फ राजू ने खुद के अपहरण की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन


घटना की खबर से हड़कंप मच गया था। कई थानों का फोर्स छानबीन में जुटा। इधर, मां इंद्ररानी समेत परिवार का हाल बेहाल हो गया। मलवां पुलिस ने रात लगभग दो बजे मुखबिर की सूचना पर नउवाबाग के पास से एक होटल से दिनेश को बरामद किया। पुलिस को दिनेश ने पूछताछ में बताया उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले लड़की की शादी हो गई। उसे छोड़कर किसी दूसरी लड़की से शादी करना उसे गवांरा नहीं था। मंगलवार को बरात जानी थी, असमंजस में वह तनावग्रस्त हो गया था। कुंवरपुर के पास अपनी बाइक खड़ी की। उसके बाद बोलेरो सवार बदमाशों पर आरोप लगाकर अपहरण की सूचना दे दी थी।

वह अपना मोबाइल बीच में खोलता और बंद करता रहा। दिनेश ने बताया कि वह पैदल चखेड़ी रेलवे लाइन के पास पहुंचा। बेहटा गांव में गेहूं के खेत में रात लगभग दस बजे एक घंटे तक लेटा रहा। उसके बाद दिल्ली जाने की सूझी। रेलवे लाइन किनारे रास्ते से पैदल निकला। रास्ते में उसे लगा कि पिता ने दो लाख रुपये कर्ज लेकर शादी में खर्च किया है। उसका ऐसा करना ठीक नहीं होगा।

लड़की पक्ष का भी काफी रुपया खर्च हुआ है। ऐसे में दिल्ली जाने का प्लान छोड़ दिया। नउवाबाग हाईवे पर रात एक बजे होटल के पास पहुंचा। पुलिस का फोन आने पर बताया कि बदमाशों ने उसे यहां छोड़ा और भाग गए। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया दिनेश को बरात जाने के कारण के छोड़ा गया है। अधिकारियों के निर्देेेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खोजबीन में पुलिस करीब 14 घंटे तक परेशान हुई।


लड़की के पिता ने किया शादी से इनकार
बांदा जिले से युवक के अपहरण की सूचना पर पहुंचे लड़की के पिता ने शादी किए जाने से इनकार किया है। हालांकि रिश्तेदारों के बीच मसले को लेकर मान मनौव्वल जारी है। दोनों पक्षों के बीच रिश्तेदारों में बातचीत हो रही है। परिवार में शादी का माहौल मायूसी में बदला है।

पुलिस ने बरात जाने की वजह से उसे परिजनों के सुपुर्द किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed