फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   परिवार सोता रहा चोर लाखों का माल उड़ा ले गए

परिवार सोता रहा चोर लाखों का माल उड़ा ले गए

Thu, 15 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
परिवार सोता रहा चोर लाखों का माल उड़ा ले गए
बकेवर। बेखौफ चोरों ने पुलिस की सस्ती का फायदा उठाते हुए एक और वारदात को अंजाम दे डाला। बीडीसी सदस्य और उनके भाई के घर से मंगलवार की रात नगदी, लाखों के गहने समेट कर भाग गए। भोर पहर परिवार को घटना का पता लगा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इलाकाई लोगों में घटना से हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची है।
विज्ञापन



बकेवर थाना क्षेत्र के बांका अकबराबाद निवासी सज्जन सिंह, विवेक सिंह उर्फ कल्लू बीडीसी सदस्य, नीलू सिंह भाई हैं। मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। सज्जन सिंह की सुबह करीब पांच बजे नींद खुली। दूसरे कमरे का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर आए। बीडीसी विवेक के दूसरे कमरे का
विज्ञापन


ताला टूटा हुआ था। सज्जन सिंह ने बताया कि कमरे से बक्से गायब थे। चोर पीछे के दरवाजे से आए हैं। दरवाजे की कुंडी नुकीले हथियार से छेद कर निकाली है। दोनों भाइयों ने पुलिस को चोरी की संयुक्त तहरीर दी गई है। जिसमें चार सोने के कंगन, एक सोने की माथबेंदी, सात सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक सोने का हार, चांदी का एक जोड़ी पायल, बिछुआ, छह चांदी के सिक्के, साठ हजार नकदी चोरी हुई है। करीब चार
विज्ञापन
विज्ञापन


लाख का माल चोर उड़ा ले गए हें। ग्रामीणों ने श्रीपाल के खेत में घर से चोरी हुए खाली बक्से पड़े देखकर परिवार को सूचना दी। सज्जन सिंह ने बताया कि चोरी करीब रात के दो से पांच बजे के बीच हुई है। देर रात को पत्नी जागी थी। तब सबकुछ ठीक ठाक था। थानेदार का सुबह पांच बजे फोन मिलाया था। फोन नहीं उठा था। उसके बाद 100 नंबर में कॉल की गई। यूपी 100 एक घंटे बाद छह बजे आई थी। थानेदार एयू सिद्दकी ने बताया कि तीन परिवार के लोग सोये थे। चोरी दो परिवारों में हुई है। मामले में संदेह प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।


बकेवर थाना क्षेत्र में कई चोरियों के मामलों का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। पीड़ित सज्जन सिंह के ठीक सामने अजीत प्रताप सिंह का घर है। इनके घर में 31 मई 2017 की रात चोरी हुई थी। चोर अजीत सिंह की रायफल चुरा ले गए थे। डेढ साल बाद भी पुलिस रायफल बरामद नहीं कर पाई है। वहीं बकेवर कस्बे में छह माह


पहले सराफ कारोबारी जय नारायण गुप्ता की दुकान से पचास लाख की चोरी हुई थी। चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने कस्बे की सराफा दुकान में बैठना बंद कर दिया है। यहां से व्यापार छोड़कर कानपुर में दुकान ले ली है। बकेवर के मनिया कुशवाहा के घर से बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की थी। इस वारदात का भी खुलासा नहीं हो सका है।

फोटो ----------------
बीडीसी सदस्य के घर लाखों की चोरी
सूचना के एक घंटे बाद पहुंची यूपी 100, फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जुटाए साक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed