फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   प्रधान को तमंचे के साथ पकड़ा

प्रधान को तमंचे के साथ पकड़ा

Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रधान को तमंचे के साथ पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। अवैध मौरंग खनन की सूचना पर शुक्रवार की रात पुलिस ने यमुना किनारे के गांव में छापा मारा। मौके से पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके साथी को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा। प्रधान के पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस मौरंगलदा ट्रैक्टर बरामद नहीं कर पाई।

असोथर पुलिस को देर रात सरवल गांव किनारे मौरंग खनन होने की सूचना मिली। एसओ राजेश मौर्या फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को मौरंग खनन करते कोई नहीं मिला, लेकिन वहां प्रधान गोरे दुबे और उसका साथी अखिलेश मिला। पुलिस ने तलाशी ली तो प्रधान के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले।
विज्ञापन


अखिलेश के पास तीन कारतूस मिले। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर्र आई। जंगल का इलाका होने से रात में पुलिस मौरंग लदे ट्रैक्टरों की खोज नहीं पाई। पुलिस टीम शनिवार को दोबारा मौरंग लदे ट्रैक्टर की तलाश में पहुंची। करीब एक घंटे तक जंगल में खोजबीन करती रही, लेकिन ट्रैक्टर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे कि ट्रैक्टर पुलिस के जाने के बाद ही रातो रात गायब कर दिए गए हैं। ग्राम प्रधान के पकड़े जाने की खबर पर इलाकाई लोग और ग्राम प्रधानों की भीड़ लगी रही। प्रधान गोरे दुबे ने बताया कि असलहा अपनी सुरक्षा के लिए लेकर रखे थे। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मौरंग खनन की सूचना पर छापेमारी की गई थी। वहां से प्रधान को तमंचे के साथ पकड़ा गया है।

1-असोथर थाने में तमंचा समेत प्रधान और उसका साथी।

प्रधान को तमंचे के साथ पकड़ा
अवैध मौरंग खनन की खबर पर पुलिस ने की छापेमारी
प्रधान का साथी भी मौके से पकड़ा गया,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed