{"_id":"5bec792dbdec226975789be1","slug":"151542224173-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टेंपो टकराया चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टेंपो टकराया चालक की मौत
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर मंगलवार की रात डिवाइडर से टकरा कर पलट गया । हादसे में चालक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कौशांबी जिले सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी दिवंगत भोला का बेटा अखिलेश उर्फ चपरी (25) टेंपो चालक था। खागा से रात को घर लौट रहा था। खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव हाइवे के पास पहुंचा था। तभी किसी वाहन के सामने से आते देखकर चालक हादसा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया। टेंपो की डिवाइडर से भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो में फंसे
चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। टेंपो चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने चालक को मृत धोषित कर दिया। इलाकाई लोगों ने चालक को पहचान लिया। सूचना पर चालक का छोटा भाई हरिश्चंद्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। हरिश्चंद्र ने बताया कि कुछ साल पहले पिता की मौत के बाद बड़ा भाई घर का खर्च चलाता था। उसकी मौत से परिवार का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टेंपो टकराया, चालक की मौत
- जिला अस्पताल लाते वक्त थमी सांसे
अमर उजाला ब्यूरो