फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, तीन नामजद

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, तीन नामजद

Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, तीन नामजद
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, तीन नामजद
विज्ञापन


फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के मकरौली गांव निवासी बैजू (68) का सोमवार की रात नाली में शव मिला था। चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। इस पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित रखा गया है।

बैजू प्रसाद मकरौली गांव निवासी थे। यह घर से साइकिल लेकर सोमवार को जहानाबाद के लिए निकले थे। दूध डेयरी के संचालक दयाराम ने देर रात को गांव के किनारे नाली में बैजू को पड़ा देखकर परिजनों को खबर दी। परिजन इन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सिर में लगी चोट देखकर 100 नंबर पर सूचना दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन हंगामा काटने लगे। बेटे रंजीत ने आरोप लगाया कि गांव के अजय पाल यादव, जयप्रकाश व राजा सिंह ने पिता की हत्या की है। मारपीट की सिर में चोट लगी है। बेटे का आरोप है कि अजय पाल से दो साल से विवाद चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर यह हंगामा काटने लगे। पुलिस ने आशंका के आधार पर तीनों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन रिपोर्ट की प्रतिलिपि की मांग करने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट की कापी दे दी। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि बैजू के परिवार का एक सदस्य नामजद आरोपियों में से एक की पत्नी व बच्चों को ले गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपी को जेल भेजा गया था। इससे दोनों पक्षों में खुन्नस चली आ रही है। बैजू प्रसाद एक दोस्त के साथ कुल्लीहार गांव से शराब पीकर लौट रहे थे। तभी गिरने से मौत हो गई। सीओ अभिषेक तिवारी ने भी छानबीन की।


- जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका, पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो

जहरीली शराब से मौत की आशंका
पोस्टमार्टम में बैजू प्रसाद की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस नशे में गिरने के बाद मौत होने की आशंका जाहिर कर रही है। कु ल्लीहार में अवैध शराब के कई ठिकाने हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed