{"_id":"59344b1a4f1c1b47578b45bc","slug":"149659933417-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डीजल चुराने का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर डीजल चुराने का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Mon, 05 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना पुलिस के हत्थे रविवार की रात हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चुराने का गैंग चढ़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कई सदस्य मौके से भागने में कामयाब हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं की खबर पुलिस को मिली थी। मलवां पुलिस व स्वॉट आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को आरोपियों के बिंदकी रोड पर होने की भनक लगी।
टीम ने भदबा पुलिया के पास संदिग्ध बोलेरो सवारों को रात में दबोच लिया। बोलेरो की तलाशी में छह गैलन डीजल बरामद हुआ है। एक आरोपी से तमंचा मिला। इनके पास से डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप भी मिला।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खुर्शीद अहमद, अली अहमद पुत्र भिक्खू चितौरा मलवां, हाल पता तुराबअली का पुरवा सदर कोतवाली, बबलू सोनी उर्फ बृजेश सोनी पुत्र संतराम निवासी उदईसरायं बताया।
आरोपी अली अहमद से डीजल बरामद हुआ है। आरोपियों की धरपकड़ में मलवां एसओ विजय प्रताप सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, एसआई कमलेश पाल रहे हैं।
-गैंग के तीन सदस्य पुलिस के हाथ लगे, बोलेरो और डीजल हुआ बरामद
ससुर के अपहरण होने की सूचना
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की ज्योति ने अपने ससुर के अचानक लापता हो जाने पर अपहरण की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान ससुर के अपने दोस्त के यहां जाने की खबर लगी। पुलिस ने दोस्त और महिला के ससुर को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।