फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सराफ समेत दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

सराफ समेत दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 02 Jan 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सराफ समेत दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
चौडगरा(फतेहपुर)। बेखौफ चोरों ने सोमवार की रात सराफ समेत दो दुकानों को निशाना बनाया। पुलिस घटनाओं की छानबीन करने मौके पर पहुंची। सराफ की दुकान में चोर तिजोरी नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर इलाके में बिंदकी के मनोज सोनी की सराफे की दुकान है। पांच दिन से उनकी दुकान बंद चल रही है।

परिवार समेत बालाजी दरबार के दर्शन गए हैं। दुकान के चैनल और शटर का ताला टूटा देखकर मंगलवार सुबह इलाकाई लोगों ने मोबाइल पर सूचना दी। मौहार में सराफा दुकान चलाने वाले मनोज के भाई हरिओम मौके पर पहुंचे। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। हरिओम ने बताया कि गोल्लक में करीब सात हजार रुपए छोड़कर चले गए थे, वही रुपये चोर चुरा पाए हैं।
विज्ञापन


तिजोरी का लॉकर तोड़ने का प्रयास हुआ है लेकिन उसे तोड़ नहीं पाए। सराफ से जुड़ी मुरादीपुर के कमल कुमार गुप्ता की साइकिल स्टोर की दुकान है। दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत कुछ सामान समेट ले गए। कमल गुप्ता ने बताया कि गोल्लक में करीब दो हजार रुपये थे। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस घटनाओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed