फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   छोटे ने बड़े भाई को अंगौछे से गला कसकर मार डाला

छोटे ने बड़े भाई को अंगौछे से गला कसकर मार डाला

Sat, 10 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
छोटे ने बड़े भाई को अंगौछे से गला कसकर मार डाला
हथगाम (फतेहपुर)। नशेबाजी में शुक्रवार की दोपहर मामूली विवाद के तूल पकड़ने पर को युवक ने बड़े भाई की अंगौछे से गला कसकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बोलेरो भी बुलवा लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हथगाम थानाक्षेत्र के सराय साबा नगरा निवासी मंगला प्रसाद के बेटे वीरेंद्र कुमार उर्फ कल्लू (24) अविवाहित था। ई-रिक्शा चलाता था। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र को गांजा, अफीम की लत थी। मंगला प्रसाद के पांच बेटों में दो की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बेटों में मोह गांव में परिवार से अलग रहता है। सबसे छोटा सुरेंद्र शराब ठेके
विज्ञापन


में सेल्समैन है। वीरेंद्र बाहर मजदूरी करता था। त्योहार पर वीरेंद्र, सुरेंद्र घर के घर पहुंचा था। पिता मंगला ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे गृहस्थी के खर्च न देने को लेकर सुरेंद्र बड़े भाई वीरेंद्र से झगड़ने लगा। दोनों में मारपीट होते देखकर गांव के कुछ लोग बचाने भी पहुंचे। सुरेंद्र उन लोगों से भी मारपीट करने लगा। इस दौरान सुरेंद्र अंगौछा
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र के गले में डालकर कसने लगा। मौके पर वीरेंद्र की मौत हो गई। शव घसीट कर छप्पर के नीचे ले गया। दहशत में गांव के लोग शव के पास नहीं पहुंचे। वीरेंद्र को दूसरे कपड़े, जूते मोजे पहनाए। उसके बाद बोलेरो लेकर घर पहुंचा। बोलेरो चालक ने वीरेंद्र का शव देेखा तो उसके होश उड़ गए। उसने ग्रामीणों से मामले पूछताछ की और

भाग निकला। चालक ने ग्रामीणों को बताया उसे बीमारी वक्त को अस्पताल ले जाने के लिए बुलाया था। मौके पर पहुंची पुलिस मंगला प्रसाद, पत्नी रूपमणि और आरोपी सुरेंद्र को थाने ले गई। थानेदार विजय कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।



पड़ोसी ग्रामीणों में चर्चा रही कि मां रुपमणि चाहती तो एक बेटे से दूसरे बेटे का कत्ल होने से बच जाता। चर्चा यह भी रही कि नशे में वीरेंद्र उल्टा सीधा बोल रहा था। तभी सुरेंद्र को मारपीट के लिए उकसाया था। शायद मां को यह नहीं मालूम रहा होगा कि विवाद में एक दूसरे की जान ले सकते हैं। नशे में सुरेंद्र को अपने भाई की मौत होने का अहसास नहीं दिख रहा था। वह कत्ल के बाद शव को ठिकाने लगाने की तैयारी में निकला था।
फोटो संख्या एवं परिचय
18- घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़

बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या
शव ठिकाने लगाने को बुलवाई बोलेरो, पुलिस ने दबोचा
बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को दौड़ाया

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed