फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   14 injured in violent incidents

मारपीट की घटनाओं में 14 घायल

Sun, 01 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 01 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
14 injured in violent incidents
झगड़ा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जहानाबाद, थरियांव और हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात मारपीट की घटनाओं में 14 लोग घायल हो गए। पांच घायलों की हालत नाजुक है। बाकी सभी घायलों की सिर फटे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के क छेवरा गांव में जगत सिंह और रघुराज सिंह सगे भाई है। दो दिन पहले गांव में बारात आई थी। शुक्रवार रात रघुराज के बेटे नयन ने चचेरे भाई मस्तराम पर आरोप लगाया कि बारात में उसने उसके पिता को गाली दी थी। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि रघुराज पक्ष ने जगत सिंह, उसकी पत्नी राम देवी बेटे राघवेंद्र, मस्तराम, संतराम को हमले में मरणासन्न कर दिया। बीच बचाव में आई मां रानी देवी और महिलाओं की पिटाई की। मारपीट में रघुराज के बेटे चेतराम व नयन सिंह भी घायल हो गए। सीएचसी से जगत और उसकी पत्नी व बेटे राघवेंद्र को कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक पक्ष मस्तराम की तहरीर पर रघुराज, चेतराम, नयन सिंह, राधा, प्रेमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उधर, नयन सिंह की तहरीर पर राघवेंद्र, मस्तराम, संतराम के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के नवइया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। गांव निवासी भोला दिवाकर के घर में शुक्रवार रात छठी कार्यक्रम था।

उसका बेटा मुकेश और श्यामू रिश्तेदारों को चौराहे पर छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में रमेश लोधी, वीरेंद्र लोधी, प्रेम और भानू मिले। चुनावी खुन्नस को लेकर मुकेश पर व्यंग्य  कसा। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। दोनाें भाई जान बचाकर घर के अंदर जा छिपे तो आरोपियों ने बाइक और घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर परिजनों को लाठू-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।


हमले में भोला का सिर फट गया। पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुकेश ने बताया कि वीरेंद्र प्रधान पद व रमेश ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। चुनाव की पुरानी खुन्नस आरोपी मानते थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी एक पक्ष के मनोज कुमार, समजीत और दूसरे पक्ष के बब्लू, डब्लू पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चली हैं। मारपीट में चार के सुर फट गए। मनोज ने बताया कि पुरानी खुन्नस में बब्लू, डब्लू, बृजेश और बालकरन ने हमला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed