फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बांदा जिले के लिए भी महत्वपूर्ण

बांदा जिले के लिए भी महत्वपूर्ण

Thu, 07 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बांदा जिले के लिए भी महत्वपूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाने के एक गांव में नवविवाहिता ने पति से झगड़े के बाद बुधवार देर शाम फांसी लगा जान दे दी। मृतका का महीने भर पहले इसका ब्याह हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बांदा जिले तिंदवारी थानांतर्गत बेंदाघाट के लगदेवरा गांव निवासी सुरेंद्र निषाद की बेटी संगीता देवी (18) की शादी 29 अप्रैल 2018 को ललौली थाने के कोंडार गांव के चौभइयाडेरा निवासी पंचम लाल निषाद से हुई थी। पंचम लाल सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के एक माह से गांव में था। अब उसे कमाने सूरत जाना था। इसकी तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन


पति ने बताया कि संगीता ने मायके जाने की जिद की। उसने घर का कामकाज संभालने की बात कहकर रुकने को कहा। विवाद होने पर दो चार थप्पड़ मार दिए। नाराज होकर संगीता ने शादी के फोटो एलबम में आग लगा दी। घर से खेत पिता व मां को बुलाने चला गया। खेत से लौटकर शाम साढ़े सात बजे घर पहुंचा तो बरामदे में जलाया समान सुलग रहा था। कमरे में पत्नी रस्सी के फंदे से छत की धन्नी पर लटक चुकी थी। एसआई मुमताज खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
-करीब माहभर पहले हुई थी शादी, फिलहाल मायके पक्ष ने नहीं दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed