फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कुंभ से लौट रहे परिवार की इनोवा पेड़ से भिड़ी, नौ घायल

कुंभ से लौट रहे परिवार की इनोवा पेड़ से भिड़ी, नौ घायल

Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कुंभ से लौट रहे परिवार की इनोवा पेड़ से भिड़ी, नौ घायल
फतेहपुर। प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे कानपुर के एक परिवार की इनोवा कार शनिवार दोपहर साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में परिवार के नौ लोग घायल हुए। जिला अस्पताल से दो को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कानपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी श्रीशंकर, पत्नी सरिता, बेटी दिव्या, भाई कमलेश तिवारी, प्रेमशंकर, चंद्रभान तिवारी, भतीजा मयंक, प्रशांत, चंद्रभान की पत्नी गीता तिवारी के साथ इनोवा कार से प्रयागराज गए थे। शनिवार को लौटते दोपहर करीब डेढ़ बजे मलवां थाना क्षेत्र हाईवे के कोराईं मोड़ के पास एक साइकिल सवार आ गया। श्रीशंकर ने कार को दूसरी दिशा में घुमा दिया। इनोवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा
विज्ञापन


गई। कार का आगे से काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कार में फंसे कमलेश तिवारी को क्रेन की मदद से आधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। डाक्टरों ने सरिता, कमलेश की हालत गंभीर देखकर उन्हें कानपुर रेफर किया। चंद्रभान तिवारी ने बताया कि उन लोगों की पनकी में पूजा घर की दुकानें हैं। सभी एक परिवार और कारोबार करते हैं। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार थाने में खड़ी कराई गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





फोटो संख्या एवं परिचय
3- श्याम नगर में मायके पक्ष के रोते-बिलखते परिजन
आग से जली महिला की मौत, पांच पर रिपोर्ट
- पति समेत पांच ससुरालीजनों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर के श्यामनगर इलाके में शुक्रवार रात एक विवाहिता संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। कानपुर में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना की सूचना पर अमेठी से मायके पक्ष के लोग आए। शनिवार सुबह ससुराल पक्ष के घर हंगामा काटा। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दहेज की मांग और बेटी पैदा होने पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है।

अमेठी जिले फुरसतगंज थाना क्षेत्र के दूंदी का पुरवा गांव निवासी नसीम की बेटी आशिया (28) की छह साल पहले शहर के श्यामनगर निवासी शरीफ के बेटे इमरान से शादी हुई थी। शुक्रवार देर रात आशिया की मौत की खबर सुनकर शनिवार सुबह अमेठी से पिता नसीम व भाई हारून परिजन समेत पहुंचे। परिजनों ने श्यामनगर में आशिया का शव देखकर हंगामा किया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया। भाई हारून ने बताया कि इमरान शराब का लती है। उसकी बहन की तीन बेटियां हबीबा, बरीरा, जुनैरा है। सबसे बड़ी चार साल की है। लगातार बेटी पैैदा होने के कारण और दहेज की मांग के चलते ससुरालीजन उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। करीब डेढ़ साल तक प्रताड़ना के चलते मायके में आशिया रही है। पंचायत के बाद उसे वापस ससुराल भेजा गया था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पति इमरान, सास, ससुर, ननद, देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के चलते जलाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed