फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मोबाइल चोरी के आरोप में भिड़े, मारी सरिया

मोबाइल चोरी के आरोप में भिड़े, मारी सरिया

Sun, 04 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के आरोप में भिड़े, मारी सरिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर रविवार दोपहर दो पक्षों में भिड़ गए। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी, डंडे व सरिया से पीटा। घटना में तीन लोग लहूलुहान हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को नामजद किया है।


शहर के रामगंज रोड मसवानी मोहल्ला निवासी शीबू ई-रिक्शा चालक है। उनके भाई शकील का मोबाइल चोरी हो गया। उसने पड़ोसी मोहम्मद हुजैफा पर आरोप लगाया तो हुजैफा के भाई ओसामा ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट चालू हो गई। एक पक्ष से मोहम्मद अनीस और उसकी मां शाहजहां पहुंच गईं। इसी दौरान हुजैफा का सिर सरिया के हमले में फट गया। अनीस को सिर में किसी ने डंडा मार दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। इलाकाई लोगों ने बवाल बढ़ा देखकर यूपी 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस ने घायल हुजैफा, अनीस, शीबू को भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष से तहरीर आई है। मारपीट में शामिल चार-चार लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed