{"_id":"594c0f554f1c1b5e1b8b4635","slug":"111498156885-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गई किशोरी संग दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरी चराने गई किशोरी संग दुष्कर्म का प्रयास
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी चराने गई किशोरी संग दुष्कर्म का प्रयास
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जंगल में बकरी चराने गई 15 साल की किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने गांव के एक किशोर को भी पीटकर घायल किया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
गांव की किशोरी जंगल में पड़ोसी 13 साल के किशोर के साथ बुधवार की शाम बकरियां चरा रही थी। आरोपी शैलेंद्र सिंह जंगल पहुंचा। उसने दोनों से मूंग तोड़ने के लिए कहा। मना करने पर किशोर को आरोपी ने पीट दिया। वह किशोरी को नलकूप पर घसीटकर ले गया। पिटाई से घायल किशोर ने गांव जाकर आपबीती बताई। गांव से किशोरी का भाई व परिजन पहुंचे।
किशोरी के कपड़े फटे मिले। किशोरी ने परिजनों के सामने आरोप लगाया कि शैलेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना सीओ बिंदकी करेंगे।
विज्ञापन
- मूंग न तोड़ने पर किशोर को पीटा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा