{"_id":"5cd71a14bdec2207657b908f","slug":"101557600788-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट को जहरखुरानों ने लूटकर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फार्मासिस्ट को जहरखुरानों ने लूटकर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयीपुर। बाइक सवार जहरखुरानों ने शुक्रवार रात एक फार्मासिस्ट को शिकार बनाया। खोजबीन में जुटे परिजनों ने रास्ते में शनिवार सुबह उसे बेहोशी हालत में पाया। हरदो सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
धाता थाना क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी कृष्ण चंद्र सिंह के बेटे सिंधुराज सिंह(45) गाजीपुर जिले के जखनिया तहसील में हसिया रामपुर पीएचसी में फार्मासिस्ट हैं। वह छुट्टी पर घर आए थे। बेटी से मिलने शुक्रवार को बिंदकी के नवोदय विद्यालय गए थे। वापस खागा बसअड्डे पहुंचे। धाता जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। खागा
बसअड्डे में रात लगभग नौ बजे खड़े थे। बाइक सवार उनके पास रुके। धाता जाने के लिए बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर उन्हें बैठा लिया। खागा ओवरब्रिज के बाद एक होटल में कोल्ड ड्रिंक पीने के बहाने रुके। फार्मासिस्ट की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। लूटपाट के बाद किशनपुर थाने के निहालपुर के पास फेंका और
विज्ञापन
सामान लूट ले गए। परिवार के लोग खोजबीन करते निहालपुर पहुंचे। जहां से फार्मासिस्ट को अस्पताल और कोतवाली खागा ले गए। पुलिस से शिकायत की। फार्मासिस्ट ने बताया कि आईकार्ड, दो मोबाइल, डीएल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेढ़ हजार रुपये बदमाशों ने लूटा है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- निहालपुर से फार्मासिस्ट को ले जाते परिजन
फार्मासिस्ट को जहरखुरानों ने लूटकर फेंका
अनजान बाइक सवारों से लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, खागा ओवरब्रिज के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
दो पक्षों में चटकी लाठियां, छह घायल
जुआ खेलने के दौरान पक्षों के बीच हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव। जुआ खेलने के दौरान शुक्रवार को लेनदेन के चक्कर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों तरफ की रिपोर्ट दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के गांव रमवां के कासिमपुर निवासी रामचंद्र की तहरीर पर गांव के संजय, रामपाल पुत्र छोटेलाल, संतोष, कमल पुत्र चैना के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, संजय की तहरीर पर शिवचंद्र और उसके पिता रामबाबू, चाचा रामा, चचेरे भाई रामचंद्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट में संजय पक्ष से महेश, संजय, कमल, लखन और दूसरे पक्ष से रामा व उसका बेटा रामचंद्र घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में संजय और रामचंद्र ताश में लकड़ी का खेल खेल रहे थे। इसी दौरान लेनदेन के विवाद में मारपीट चालू हो गई। दोनों पक्षों के लोग जुट गए। एक दूसरे को गांव में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मारपीट से हड़कंप मच गया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
2- गुधरौली गांव में चोरी के बाद खुली पड़ी अटैची
तीन घरों में घुसे चोर, एक से माल पार
- पड़ोसियों के घर के बाहर कुंडी बाहर से की बंद
अमर उजाला ब्यूरो
औंग (फतेहपुर)। गोधरौली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घर को निशाना बनाया। एक घर से चोर नकदी वे जेवर ले जाने में सफल हो पाए। चोरों की धमाचौकड़ी से इलाकाई लोग परेशान हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय फैक्ट्री कर्मी हैं। उनकी पत्नी रन्नो देवी एक कमरे में परिवार के साथ सो रही थी। चोर छत से आंगन में उतरकर घर में दाखिल हुए। दूसरे कमरे का दरवाजे का कुंडा तोड़कर घुसे। दो अटैची, एक बक्सा उठा ले गए। घटना की सुबह परिवार के जागने पर जानकारी हुई। घर के पीछे खेत में बक्से व अटैची पड़े मिले। रन्नो देवी ने बताया कि सोने का ढाई ग्राम का मंगलसूत्र, ढाई ग्राम की सोने की अंगूठी, 100 ग्राम की तोड़िया, बिछिया, नकदी बक्से में थी। सारा माल चोर उड़ा ले गए हैं। चोरी की खबर सुनकर इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। पड़ोसी अमरपाल सिंह ने बताया कि घर के बाहर लगे बल्ब सुबह टूटे मिले हैं। उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इसी तरह राजाराम सिंह के घर के दरवाजे में कुंडी बाहर से लगी थी। चोर उनकी छत पर चढ़े थे। उसकी नींद खुलने पर चोर भाग निकले। एसओ राकेश कुमार मौर्य ने बताया घटनाओं की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
इनसेट-
हुक्का बार में अराजकतत्वों का अड्डा
चोरी की घटना की शिकार रन्नो देवी ने बताया कि घर के बगल में एक व्यक्ति हुक्का बार चलाता है। शाम ढलते ही शरारती तत्वों का जमघट लगता है। इसी वजह से गांव में चोरियां हो रही हैं।
बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
बेटे की तीन दिन पहले पक्की हुई थी शादी, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बाइकों की भिड़ंत में शनिवार दोपहर एक किसान की मौत हो गई। दूसरी बाइक के तीन सवार गंभीर रूप से घायल हुए। एक की हालत नाजुक बनी है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी बकरीदी के बेटे अब्दुल खालिक(45) बाइक से मलवां थाने के सहिली गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। मलवां के दलीपुर गांव रारा पुलिया के पास सामने आए बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अब्दुल खालिक को मौके पर मृत पाया। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट थी। दूसरी बाइक के थरियांव थाने के कमालीपुर निवासी सर्वेश(20), हुसैनगंज थाने के सैंबसी निवासी मलखान(55) और उनका बेटा छोटू (15) घायल हुए। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने घायलों को पुलिस जीप से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां सर्वेश की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। दूसरी बाइक के सवार नेवलापुर निवासी बलबीर के बेटे की बरात में शामिल होने आ रहे थे। अब्दुल खालिक की मौत से पत्नी बड़की और बेटों का हाल बेहाल दिखा। रिश्तेदार इस्माइल ने बताया कि उनके पांच बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे रमजान की शादी अभी तीन दिन पहले शाखा गंभरी गांव में पक्की हुई है। शुरूआती रस्में गुरुवार को अदा की गई थी। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विवाहिता झुलसी, रेफर
फतेहपुर। मलवां थाने के धारूपुर गांव निवासी गोलू की पत्नी वंदना (21) को शनिवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया है। ससुराल वालों ने बताया कि खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसी है। ब्यूरो