फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मवेशी चोरों ने महिला को डंडा मार किया बेहोश

मवेशी चोरों ने महिला को डंडा मार किया बेहोश

Sun, 17 Mar 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
मवेशी चोरों ने महिला को डंडा मार किया बेहोश
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चौड़ाखेर मोहल्ले में शुक्रवार की रात दंपति ने आग लगा ली। पति की मौके पर मौत हो गई। देर रात कानपुर हैलट में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मृतक के भाई का कहना है कि एक रिश्तेदार से मकान को लेकर विवाद के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के चौड़ाखेर मोहल्ला निवासी धनराज सिंह (55) मैजिक चालक थेे। धनराज मूलरूप से किशनपुर थाना क्षेत्र के पहोरा गांव निवासी थे। भाई सुमेर ने बताया कि करीब बीस साल पहले पैतृक संपत्ति बेचकर धनराज, पत्नी रामसखी (50) बेटा कुलदीप, बेटियों सपना, नेहा को लेकर खागा आ गए थे। यहां एक करीबी रिश्तेदार का प्लाट खरीदकर मकान बनवाया था। पिछले चार वर्षों से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। रात
विज्ञापन


लगभग एक बजे कमरा बंद कर आग लगा ली। बेटे-बेटियां दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। दंपति की चीख वे मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा गया। पड़ोसियों की मदद से पिता और मां को हरदों सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने धनराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। रामसखी को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। सुमेर ने बताया कि विश्वास के चलते बड़े भाई ने मकान के बैनामा नहीं कराया था। रिश्तेदार पक्ष के लोग मकान छोड़ देने के लिए धमकी दे रहे थे। मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस ने बताया कि रजाई गद्दों में केरोसिन डालकर आग लगाई गई है। रजाई-गद्दे जले मिले हैं, बाकी कमरे में आग से कोई नुकसान नहीं है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
22- खागा में घर में पड़ा सन्नाटा

मकान के विवाद में दंपति ने आग लगा जान दी

- भाई बोला, रिश्तेदार से मकान का चल रहा था विवाद
- पैतृक संपत्ति बेचकर खागा में बनवाया था आशियाना

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed