फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अधीक्षण अभियंता समेत सात पर गबन का आरोप

अधीक्षण अभियंता समेत सात पर गबन का आरोप

Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता समेत सात पर गबन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मिनी सचिवालय की धनराशि का बंदरबांट करने वाली कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधीक्षण अभियंता समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश हुआ है। विशेष अनुसंधान शाखा सहकारिता की टीम ने जांच में सभी को आरोपी बनाया है।

औंग कस्बा के शिवसहाय वर्मा ने मई 2016 में मुख्यमंत्री से पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें मिनी सचिवालय को आधा बनाकर कार्यदायी संस्था को पूरी धनराशि हजम करने का आरोप लगाया था। मिनी सचिवालय की धनराशि अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से अवमुक्त हुई थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि लखनऊ से जांच के बाद जारी हुआ लेटर मिला है। इसमें कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश श्रम एवं निर्माण सहकारी लिमिटेड (लैकफैड) के तत्कालीन प्रबंधक निदेशक वीपी सिंह, मुख्य अभियंता गोविंद करन श्रीवास्तव, अधिशासी व प्रभारी अधीक्षण अभियंता अजय कुमार दोहरे, महा प्रबंधक प्रशासनिक शंकर त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार साहू, सहायक अधिशासी अभियंता संजय कुमार और लेखाकार अनिल कुमार अग्रवाल को आरोपी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विपिन चंद्र पंत ने बताया कि विभाग से धनराशि अवमुक्त की गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच चल रही थी। जांच टीम की ओर से अभी कोई लेटर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed