फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

तालाब की जमीन का बैनामा करने में मृतक पर मुकदमा

Mon, 21 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
औंग। तालाब के लिए आरक्षित जमीन का बैनामा किए जाने के मामले में आरोपियों में एक मृतक का नाम है। पुलिस ने मृतक के नाम भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पक्ष ने मामले में सीएम से शिकायत की है। आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों ने बेशकीमती जमीन का कम दाम पर बैनामा कराया। अब मुकदमा दर्ज कराकर उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर निवासी अनुसूचित जाति के पंकज कुमार और मलवां के उमरामपुर नीलू ने औंग हाईवे के गुधरौली पर एक साल पहले जमीन खरीदी थी। मामले में पंकज कुमार की ओर से औंग रावतपुर निवासी प्रताप कुमार शुक्ला, गुधरौली गांव के एक परिवार के सगे भाई जगदीश, रामप्रसाद और दूसरे परिवार के सगे भाइयों रामऔतार, रावेंद्र, राजेंद्र, वीरेंद्र, शशि कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि तालाब नंबर की जमीन 33 लाख रुपये में उन्हें जालसाजी कर बेची गई है। मुकदमे में नामजद रामप्रसाद ने सीएम को शिकायतीपत्र भेजा है। रामप्रसाद ने बताया कि उसके भाई जगदीश की चार माह पहले कैंसर से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक भाई जगदीश के नाम पर मुकदमा दर्ज किया है। खतौनी में जमीन भूमिधारी दर्ज थी। ऐसे में उनका कोई दोष नहीं है। उन लोगों ने भाई का इलाज कराने के लिए बेची थी। जमीन की कीमत करीब एक करोड़ के आसपास है। सभी हिस्सेदारों को सिर्फ 33 लाख रुपये में ही दबाव बनाकर जमीन का बैनामा कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि विवेचना के दौरान मृतक का नाम एफआईआर से हटाया जाएगा। अन्य तथ्यों पर जांच की जाएगी।
.............
इनसेट
जमीन खरीददारों में दो सफेदपोश शामिल
जमीन का बैनामा अनुसूचित जाति के पंकज कुमार के नाम कराया गया है। विक्रेता रामप्रसाद ने बताया कि बैनामे के लिए पंकज को सिर्फ मोहरा बनाया गया है। उसके पीछे दो सफेदपोश जमीन खरीदने में रुपये लगाने वाले शामिल हैं। उनकी पुलिस प्रशासन में तगड़ी पैठ है। पंकज से जाना जाए कि इतने रुपये कहां से आए तो वह इसका जवाब भी नहीं दे सकता है। रकम सारी एक जिले के कद्दावर नेता और दूसरे बिंदकी विधानसभा के नेता ने लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed