फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime news,mahila,fatehpur,panjab

बदहवास हालत में होटल के कमरे से मिली पंजाबी युवती

Sun, 17 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime news,mahila,fatehpur,panjab
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस को पंजाब प्रांत से करीब पांच महीने पहले लापता हुई युवती बदहवास हालत में बाकरगंज के पास स्थित एक होटल के कमरे से मिली। पुलिस ने उसके साथ दो युवकों को भी पकड़ा, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। युवती ने कोतवाली पहुंचे चाचा व भाइयों के साथ घर जाने से मना कर दिया। इसके बाद युवती को उसकी परिचित एक महिला के साथ भेज दिया गया। भाई ने आरोप लगाया कि बहन को बुलंदशहर का युवक पंजाब से अपने साथ फतेहपुर ले आया था। यहां एक कमरे में उसे बंधक बना कर रखा गया है। मामले की रिपोर्ट पंजाब में दर्ज है।
विज्ञापन

युवती पंजाब प्रांत के फाजिल्का जिले के जलालाबाद थानाक्षेत्र की रहने वाली है। भाई ने बताया कि बहन नौकरी पर
जाने के लिए पांच महीने पहले घर से निकली थी। बुलंदशहर का एक युवक उसे बहलाकर ले गया था। उन्होंने मामले की रिपोर्ट जलालाबाद थाने में दर्ज कराई थी। 27 मार्च को पिता के मोबाइल पर दो मैसेज आए। पंजाबी भाषा में लिखा था कि पापा मुझे ले जाओ। उसे यूपी के फतेहपुर जिले में मुखलाल होटल के पास एक कमरे में रखा गया है। आप मुझे मैसेज मत करना।
विज्ञापन

इसके बाद युवती के दो भाई व चाचा 14 अप्रैल की रात सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जिस मोबाइल नंबर से मैसेज भेजा गया था, उसे ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस बाकरगंज स्थित एक होटल में गुरुवार को पहुंच गई। वहां एक कमरे में युवती बदहवास हालात में मिली और भाई को देखकर रोने लगी। पुलिस ने कमरे में मौजूद दो युवकों को भी पकड़ लिया। भाई ने बताया कि बहन नशे की हालत में उसे मिली। नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत काम किया गया है। कोतवाली पुलिस ने युवती के बयान लिए। युवती ने भाइयों के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने युवती को उसकी परिचित एक महिला के साथ भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि युवती बालिग है। उसने परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया। वह अपने परिचित के घर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के लापता होने की रिपोर्ट पंजाब प्रांत के फाजिल्का जिले के जलालाबाद थाने में दर्ज है। ऐसे में फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने युवती को जलालाबाद थाना पुलिस को सौंपना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। चर्चा है कि आरोपी युवक की स्थानीय थाना पुलिस से सेटिंग है। इसलिए पुलिस ने युवती और उसके साथ पकड़े गए युवकों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed