फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime news,giraftaar,fatehpur,dharmantaran

धर्मांतरण में पादरी समेत 55 पर मुकदमा, 26 गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime news,giraftaar,fatehpur,dharmantaran
फतेहपुर में पुलिस हिरासत में धर्मांतरण के आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

धर्मांतरण में पादरी समेत 55 लोगों पर रिपोर्ट, 26 गिरफ्तार
- कोर्ट से नौ आरोपी जमानत पर छूटे, 17 जेल भेजे गए
- मिशन हॉस्पिटल के कर्मियों पर भी लगा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च में हिंदुओं का धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने 35 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। यह कार्रवाई विहिप के सहमंत्री हिमांशु दीक्षित की तहरीर पर हुई है।
चर्च में धर्मांतरण कराए जाने के मामले की सूचना पर गुरुवार शाम विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे थे। चर्च में मौजूद कई लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया और चर्च के गेट पर ताला लगा दिया था। हंगामे की सूचना पर एडीएम विनय कुमार पाठक, सीओ सिटी डीसी मिश्रा पहुंचे थे। वहां मौजूद करीब 80 लोगों को पुलिस कोतवाली ले गई थी। इसमें शामिल महिलाओं व बच्चों को छोड़ दिया गया। शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई चली। विहिप के सहमंत्री हिमांशु दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस कोर्ट में धोखाधड़ी व कूचरचित दस्तावेज तैयार करने व उनका प्रयोग करने की धारा सिद्ध नहीं कर सकी। इस पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी। इनमें से नौ लोग बेल बांड दाखिल कर जमानत पर छूट गए। बाकी 17 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हिमांशु का आरोप है कि हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में लगभग 90 हिंदुओं का धर्मांतरण को कराया जा रहा था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पादरी विजय मसीह ने स्वीकार किया था कि हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराते हैं। चर्च में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया 34 दिनों से चल रही है। यह 40 दिन बाद पूरी हो जाती है। धर्मांतरण के लिए मिशन हॉस्पिटल के मरीजों और उनके तीमारदारों को बहकाने का प्रयास किया जाता है। उधर, पादरी विजय मसीह ने बताया कि उनका त्योहार चल रहा है। धर्मपरिवर्तन का आरोप गलत है। सीओ सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed