फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime news,fatehpur

दिनदहाड़े ज्वैलर्स से बैग लूटने का प्रयास

Sat, 07 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime news,fatehpur
अल्लीपुर। मायारामखेड़ा से मुरादीपुर जा रहे एक ज्वैलर्स से चंद्रलाही मलवा नहर से आगे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूटने का प्रयास किया। ज्वैलर्स ने अपनी बाइक छोड़कर शोर मचाते हुए वहां से दौड़ लगा दी। इस वजह से बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मलवा थानाक्षेत्र के मायारामखेड़ा निवासी ज्वैलर्स सुरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू की कल्यानपुर थानाक्षेत्र के मुरादीपुर में हाईवे के किनारे दुकान है। वह शुक्रवार को नकदी व जेवरात बैग में लेकर बाइक से दुकान जा रहे थे। वह चंद्रलाही मलवा नहर से दो सौ मीटर आगे पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। ओवरटेक करके उनकी बाइक रोकी और तमंचा दिखाकर बैग लूटने का प्रयास किया। सुरेंद्र ने लूटपाट का विरोध करते हुए अपनी बाइक मौके पर छोड़कर पैदल की शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। यह देख बदमाश वहां से भाग गए। सुरेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सुरेंद्र ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed