{"_id":"60bfb6078ebc3e87100c2fd9","slug":"crime-marpeet-fatehpur-news-fatehpur-news-knp633017143","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझेदारी के आम बीनने को लेकर चली लाठी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझेदारी के आम बीनने को लेकर चली लाठी, पांच घायल
विज्ञापन
बहुआ। आंधी में गिरे आम को बीनने को लेकर सोमवार रात एक परिवार पर हमला किया गया। लाठी डंडों से पिटाई की गई। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थानाक्षेत्र के चकपैगंबरपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव के किनारे उसके पिता वंश गोपाल सिंह व गांव के रविकरन सिंह के साझे में आम के पेड़ हैं। आरोप लगाया कि सोमवार की शाम आंधी में आम गिरे थे। जिसे बीनने के लिए उसकी पत्नी संतोषी देवी व बच्चे गए थे। जहां रविकरन सिंह व उसके पुत्रों ने उसकी पत्नी व बच्चों को आम उठाने से मना किया और गाली देकर भगा दिया।
रात आठ बजे यह लोग दरवाजे पर आए और दोबारा बाग की तरफ न आने की धमकी देते हुए गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो लाठी से उनकी पिटाई कर दी। इसमें संतोष, मोनू सिंह, संतोषी देवी, सोनू देवी, लल्ली देवी घायल हो गए। सभी घायल संतोष पक्ष के हैं। पुलिस ने रविकरन सिंह, उसके पुत्र दीपू सिंह, राजेश सिंह, राहुल सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।