फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,maarpeet,fatehpur news

लेनदेन के विवाद में बहनोई समेत परिवार को घर में घुसकर पीटा.

Thu, 26 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,maarpeet,fatehpur news
थरियांव। दो हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में बहनोई और उसके परिजनों की रिश्तेदारों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मुरांव गांव निवासी राजू मौर्य ने बताया कि उसके लड़के मनोज कुमार की ससुराल आमापुर गांव में है। मनोज ने अपने साले रज्जा से दो हजार रुपये उधार लिए थे। मंगलवार शाम रज्जा अपने भाइयों राकेश, ज्ञानचंद्र, भतीजे पिंटू के साथ घर के बाहर स्थित दुकान पर पहुंचा। रज्जा ने मनोज से रुपये मांगे। उसने एक माह का समय मांगा तो रज्जा आग बबूला हो गया। गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

मना करने पर रज्जा और उसके साथ के लोगों ने मनोज को लात घूंसों से पीट दिया। बीच-बचाव में आरोपियों ने उसकी और पत्नी विमला देवी की भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दोनों को अंदरूनी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उधर, मनोज की पत्नी पुष्पा देवी अपने भाइयों के पक्ष में थाने पहुंची और पति मनोज कुमार के खिलाफ भाइयों से मारपीट की तहरीर दी। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया मामले में घायल पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed