फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,hamla,fatehpur news

पत्थरकटा चौराहे पर खून से लथपथ पड़े मिले ठेकेदार

Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime,hamla,fatehpur news
फतेहपुर। श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक मनीष तिवारी गुरुवार की देर रात पुलिस को पत्थरकटा चौराहे पर खून से लथपथ मिले। कुछ दूरी पर एसबीआई के सामने उनकी इनोवा कार खड़ी मिली। जिसमें टूटी हाकी और खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस मनीष को जिला अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर पर गंभीर चोटें लगने से मनीष की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामला मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से खागा कोतवाली के ब्राम्हणपुर और वर्तमान में फतेहपुर के शगुन नगर वीआईपी रोड पर किराए पर रहने वाले मनीष तिवारी (35) श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। उनका आफिस पत्थरकटा चौराहे के पास है। गुरुवार की देर रात पत्थरकटा चौराहे पर रखी बैरीकेडिंग के पास मनीष तिवारी खून से लथपथ पुलिस को मिले। वहां उनके साले पप्पू शुक्ला भी मौजूद बताए गए। पुलिस उन्हें सदर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से परिजनों ने उन्हें कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। पुलिस को कुछ दूरी पर एसबीआई शाखा के सामने मनीष की इनोवा कार मिली। इसमें एक टूटी हॉकी व अंदर खून के निशान मिले हैं।
इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के कानपुर में होने के कारण अभी शिकायत नहीं मिली है। मामला मारपीट का लग रहा है, लेकिन यह घटना कहां और किसके द्वारा की गई, यह स्पष्ट नहीं है।
कम उम्र में बनाई करोड़ों की संपत्ति
कम उम्र में मनीष तिवारी ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। वह कई साल से बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते हैं और मौजूदा समय में हाईवे चौड़ीकरण का काम करने वाली कंपनी पीएनसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
इनोवा कार में एक और युवक था, जो नहीं मिला
घटना को लेकर लोगों की बीच यह भी चर्चा थी कि रात को इनोवा कार में मनीष, उनके साले पप्पू के साथ एक अन्य युवक भी था। उसके सिर पर भी चोट लगी है। हालांकि जब रात में पुलिस पत्थरकटा पहुंची, तो वहां पर यह युवक नहीं मिला है।

पिता ने लड़ा है जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
मनीष तिवारी के पिता उमाशंकर तिवारी ने हालही में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा है। उन्होंने वार्ड नंबर 36 टेनी वार्ड से चुनाव लड़ा है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप विजयी घोषित हुए थे। सपा प्रत्याशी के रूप में नितिन यादव भी इसी सीट से चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed