फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,gunshot,fatehpur news

ग्राम पंचायत अधिकारी की गाड़ी के पास फायरिंग

Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,gunshot,fatehpur news
धाता। स्कार्पियो से गुरुवार रात घर लौट रहे ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) की गाड़ी के पास दो अज्ञात लोगों ने तमंचे से फायर कर दहशत फैला दी। गोली चलने की आवाज से उन्होंने गाड़ी रोक दी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ और इंस्पेक्टर टीम के साथ पहुंच गए और जांच की। सेक्रेटरी ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

धाता थानाक्षेत्र के हरदवा गांव निवासी मयंक सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी हैं और उनका क्षेत्र डेंडासाई, कोट, शाहनगर आदि ग्राम सभाएं हैं। उनके पिता सोहन सिंह, भाजपा से धाता ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवार थे और एक वोट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

मयंक सिंह, गुरुवार रात करीब नौ बजे अपनी स्कार्पियो से गांव लौट रहे थे। मयंक ने बताया कि वह जैसे ही मुख्य मार्ग से अपने गांव की ओर पुलिया से मुड़े तो उन्होंने गाड़ी धीमी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तभी पीछे से बाइक से दो युवक आए और उन्होंने तमंचे से फायरिंग की। हालांकि गोली न उन्हें और न ही गाड़ी में लगी। यह देख उन्होंने गाड़ी चंद कदम पर रोक दी और ललकारा, तो हमलावर भाग गए। वहां से निकल रहे लोग भी मदद के लिए आ गए। डायल 112 पर घटना की सूचना दी।

कुछ ही देर में इंस्पेक्टर धाता उपेंद्रनाथ राय, सीओ खागा जीडी मिश्र वहां पहुंचे और घटना की जांच की। शुक्रवार की शाम मयंक सिंह ने दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी। इंस्पेक्टर धाता उपेंद्रनाथ राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही उसका कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed