फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,goli chali,fatehpur news

युवक को मारी गोली, इंस्पेक्टर पर भी फायर की कोशिश

Sat, 14 Aug 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime,goli chali,fatehpur news
खखरेरू। सुबह छह बजे हैंडपंप पर हाथ धोने के लिए पहुंचे एक युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। आवाज सुनकर लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। 20 मिनट बाद इंस्पेक्टर खखरेरू वहां पहुंचे। आरोपी व उसके भाई को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा तानकर इंस्पेक्टर पर गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि फायर मिस हो गया। यह देख पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खखरेरू के नंदन का पुरवा (चचीड़ा) निवासी श्रीनाथ पासवान चौकीदार करता था। उसने अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर कब्जा कर रखा है और किसी को पानी नहीं लेने देता है। हैंडपंप पर ताला लगाने का विरोध पड़ोसी कमलेश रैदास (40) ने पहले किया था, जिस कारण श्रीनाथ को ताला हटाना पड़ा था। तब से दोनों के बीच खुन्नस थी। गुरुवार शाम कमलेश ने हैंडपंप से पानी लिया तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कमलेश हाथ धोने के लिए हैंडपंप पर पहुंचा तो श्रीनाथ व उसका भाई विश्वनाथ वहां आ गए और गाली देने लगे। इसका विरोध कमलेश ने किया तो श्रीनाथ ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली कमलेश के दाहिने हाथ में लगी और वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर भीड़ लगी तो दोनों वहां से भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज टीम के साथ पहुंचे और श्रीनाथ व उसके भाई को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। खेतों के पास जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरा तो श्रीनाथ ने तमंचा लोड कर इंस्पेक्टर पर फायर करना चाहा, लेकिन कारतूस मिस हो गया।
यह देख पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कमलेश के भाई रामवृक्ष ने श्रीनाथ व विश्वनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज ने बताया कि आरोपी ने उन पर फायर का प्रयास किया, लेकिन कारतूस मिस हो गया। दोनों को पकड़ लिया गया है। घायल कमलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक है।

पूरे गांव में बना रखी है दहशत
कुछ महीने पहले तक थाने में रहने के कारण श्रीनाथ ने पूरे गांव में अपना रौब बना रखा था। रोजाना किसी ने किसी व्यक्ति से उसका विवाद होता था और वह उन्हें अपमानित करता था। कुछ समय पहले एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता से भी गाली-गलौज कर जानलेवा धमकी दी थी। इसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था और उसे चौकीदारी से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed