{"_id":"6105a3638ebc3e55747826cb","slug":"crime-fraud-fatehpur-news-fatehpur-news-knp643580418","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी करने वाली महिला ने कंपनी के 62 लाख रुपए हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी करने वाली महिला ने कंपनी के 62 लाख रुपए हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। दुबई की कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने महिला सेक्रेटरी और उसके पिता के खिलाफ 62 लाख गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसका दुबई में कंस्ट्रक्शन का काम है। महिला ने कुछ लोगों के साथ लेनदेन में लाखों की गड़बड़ी की है। ऑडिट में घपलेबाजी का पता चला। पुलिस ने मामला लेनदेन का बताया है।
ललौली थानाक्षेत्र के महाखेड़ा गांव निवासी गिरिजाशंकर शिवहरे का दुबई में कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। दुबई के साथ ही उनका कानपुर के किदवई नगर में भी मकान है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कारोबारी ने बताया कि कंपनी का कामकाज देखने के साथ ही उनका गांव से भी लगातार संपर्क बना रहता है। कई साल पहले गांव निवासी रामौतार ने उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर मदद मांगी थी।
उन्होंने रामौतार के बेटे और बेटी सुषमा देवी को 2013 में अपनी कंपनी में काम पर रख लिया था। कारोबारी ने बताया कि सुषमा कारोबार के लेनदेन का सारा काम देखती थी। बताया कि कुछ दिन पूर्व सुषमा के कहने पर उन्होंने दुबई से श्रवण कुमार के किदवई नगर कानपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते में दो बार में 22 लाख 40 हजार 471 रुपये और 35 लाख 70 हजार 471 रुपये भेजे थे। श्रवण कुमार सुषमा का मकान बना रहा था। कुछ रुपये सुषमा देवी के एक्सिस बैंक मुंबई ब्रांच के खाते में डाले थे।
विज्ञापन
इसके अलावा सुषमा के परिजनों को 10 लाख रुपये गांव में भट्टा लगाने के लिए भी दिए थे। आरोप है कि सुषमा और उसके पिता ने करीब 62 लाख रुपये का हेरफेर किया है। कंपनी की ऑडिट पता चलने पर उन्होंने सुषमा से रुपये लौटाने की बात कही थी, लेकिन यह लोग लगातार टरकाते रहे। बाद में रुपये मांगने पर जानमाल और फर्जी मुकदमे फंसाने धमकी दी। मामले की पहले कई बार शिकायत की गई थी।
उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। ललौली थाने में सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ दिनेश चंद मिश्र ने बताया लेन-देन का मामला है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।