{"_id":"637929eef4a35b3c24129912","slug":"crime-fatehpur-news-knp72921018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के नाम पर 10.30 लाख रुपए हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के नाम पर 10.30 लाख रुपए हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। ईंट भट्ठे पर मजदूरी कराने के नाम पर दो लोगों ने भट्टा मालिक से 10 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि दोनों व्यक्ति न तो पैसा दे रहे हैं और न ही काम करा रहे हैं।
नई बाजार निवासी आदित्य प्रताप सिंह का मां लक्ष्मी ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है। आदित्य ने शिकायती पत्र में बताया कि 26 अगस्त 2021 को उसके पास टेक्सारी बुजुर्ग थाना थरियांव हाल पता शांति नगर लोधीगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद भट्ठे पर आकर मिला। उसने बताया कि वह भट्ठे पर पथेर मजदूरों को काम पर लगाता है। वह 50 मजदूर भट्ठे पर देगा। मजदूरों को पहले पैसा देना पड़ता है। इसके लिए उसे आठ लाख तीन हजार 600 रुपये चाहिए। इस दौरान वहां पर अजगवां थाना कोतवाली फतेहपुर निवासी गोरेलाल आया और उसने भट्ठे में निकासी के काम कराने की बात कही और कहा कि उसे दो लाख 27 हजार रुपये देने होंगे।
आदित्य ने बताया कि उसने लिखा-पढ़ी कराते हुए राजेंद्र को आठ लाख तीन हजार 600 रुपये ओर गोरेलाल को दो लाख 27 हजार रुपये गवाहों के सामने दे दिए। इसके बाद राजेंद्र ने मजदूर लाकर भट्ठे पर कुछ दिनों तक काम भी कराया। बाद में मजदूर अचानक गायब हो गए। गोरेलाल भी कुछ दिन काम करने के बाद काम पर नहीं आया। दोनों से काम कराने के लिए कहा गया तो उन्होंने आनाकानी करनी शुरू कर दी। ज्यादा दबाव बनाने पर उन्होंने धमकी दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।