{"_id":"63792954d3cd52571755d5d3","slug":"crime-fatehpur-news-knp7292100165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद व्यापारी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद व्यापारी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लूट के बाद व्यापारी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर ललौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पहले पुलिस ने दुर्घटना में व्यापारी की मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी।
सदर बाजार निवासी विजय गुप्ता उर्फ ओमू गुप्ता (35) किराना सामान के थोक व्यापारी थे। वह 22 अगस्त की रात यमुना पार बांदा चिल्ला कस्बा से तगादा वसूल कर लौट रहे थे। ललौली से एक किलोमीटर दूर वह मरणासन्न हालत में मिले थे। मौके पर बाइक भी मिली थी। चेहरे और सिर पर चोट लगी थी। वसूली का बैग भी गायब था। जिला अस्पताल में व्यापारी को मृत घोषित कर दिया गया था।
हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क जाम और हंगामा भी हुआ था। मृतक की पत्नी प्राची की ओर से सीजेएम कोर्ट में पति की हत्या कर छह लाख की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अर्जी दी थी। अधिवक्ता संदीप त्रिपाठी और रितिक पाल ने बताया कि कोर्ट में बाइक और घटनास्थल के फोटोग्राफ प्रस्तुत किए गए। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होती, लेकिन बाइक सही सलामत है।