फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Crime: misdeed with girl

Fatehpur Crime: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Nov 2022 06:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Crime: misdeed with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय युवती का आरोप है कि एक साल पहले मलवां थाना क्षेत्र के मंजूखेड़ा निवासी जय सिंह यादव उर्फ राजू यादव ने प्रेम जाल में फंसाया था।

विज्ञापन


शादी करने की बात कही थी। मुलाकात के बहाने उसे 26 मार्च को जय सिंह ने बामनी इमली के पास बुलाया। झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद शादी करने की बात से मुकर गया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी अर्जी में बताया कि 12 नवंबर की शाम गांव का अरुण सिंह आया। उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत से मां लौटकर आई तो युवती ने आपबीती बताई। इसके बाद शिकायत लेकर युवती की मां अरुण के घर पहुंची। महिला से अरुण के पिता और भाई ने गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed