{"_id":"63542ade90190f15bd15947b","slug":"crime-fatehpur-news-knp72467901","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बेचा
विज्ञापन
असोथर। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बेच डाला। कोर्ट के आदेेश पर पुलिस ने चार ससुरालीजनों और एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव की रहने वाली महिला की शादी क्षेत्र के ही एक गांव के युवक के साथ 25 जून 2018 को हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पति, सास, ससुर और ननद मारपीट करते थे। कई बार पंचायत में समझौता हुआ, लेकिन वह लोग नहीं माने। नौ जनवरी को पति ने उसे पीटा।
इसके बाद देवगांव निवासी रोहित पाल को उसे बेच दिया। उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसे ट्रेन से महाराष्ट्र के औरंगाबाद ले गया। उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में एक मार्च को उसे छोड़कर चला गया। उसने किसी तरह गुजरात के सूरत में काम करने वाले भाई से संपर्क किया। दूसरे दिन भाई औरंगाबाद पहुंचा। इसके बाद भाई के साथ घर लौटी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी, बंधक बनाकर दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।