फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road accident in fatehpur up

Fatehpur Accident: सड़क हादसों में दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 08 Oct 2022 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में सड़क हादसों में दो लोगों को मौत और एक घायल हो गया। पहली मार्ग दुर्घटना देवी मूर्ति विसर्जन से लौटते समय बिसौली और दूसरी बकेवर के ढाबे के पास हुई। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के कासिमपुर बीबीहाट निवासी विक्रम सिंह (26) अपने गांव के ही रहने वाले साढ़ू संतलाल के साथ बाइक से भिटौरा गंगा घाट गुरुवार को गांव के मूर्ति विसर्जन में गया था।
विज्ञापन


बाइक सवार शाम को घर लौट रहे थे। बिसौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से उछलकर विक्रम और संतलाल रोड पर गिरे। सिर में चोट लगने से विक्रम की मौत हो गई। संतलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक विक्रम के बड़े भाई अनिल ने बताया कि भाई मजदूरी करता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी लालती हादसे की खबर से बदहवास है। एक पांच माह की बेटी अनीता है। पिता जगरूप और मां का हाल-बेहाल हो गया। मृतक तीन भाइयों अनिल, सुनील और श्रवण में तीसरे नंबर का था। वहीं, दिलावलपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि छोटा भाई रमन कुमार (28) एक विद्यालय में मजदूरी करता था।


वह साइकिल से गुरुवार शाम विद्यालय से घर लौट रहा था। नारायण ढाबा के पास साइकिल सवार भाई को बाइक सवार बिजौली निवासी शहजाद ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई के सिर में चोट आई। बिंदकी सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। भाई की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से पत्नी पिंकी का हाल बेहाल हो गया। मृतक की दो बेटियां शिवानी, छोटी बेटी सवानी हैं।

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed