{"_id":"631b91784e218162f9307087","slug":"crime-fatehpur-news-knp717281863","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः चार थानों के 25 बदमाशों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः चार थानों के 25 बदमाशों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चार थानों की पुलिस ने 25 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। औंग, बकेवर, बिंदकी थाना पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले 20 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, खागा कोतवाली पुलिस ने पांच पशु तस्करों पर शिकंजा कसा है।
औंग प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने गैंगलीडर जहानाबाद नसेनिया निवासी आशीष उर्फ जग्गा उर्फ छोटू और शाहजहांपुर माझिलेगांव बकेवर निवासी ललित कुमार उत्तम पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इन्हें मिलावटी शराब की तस्करी में 17 अप्रैल 2021 को पकड़ा गया था। उधर, बकेवर प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्रपाल सिंह ने बकेवर थाने के बेंता कंजरनडेरा निवासी कल्लू, नरेश, बृजेश, गोविंद, रामसजीवन, कमल सिंह पर गैंगस्टर लगाया है। यह लोग कच्ची शराब बनाते और बेचते हैं। बकेवर पुलिस ने पल्थाहार निवासी लल्ला, ओकाश, करन, औरेया विधूना निवासी नीरज पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह लोग भी कच्ची शराब का कारोबार करते हैं।
बिंदकी कोतवाली पुलिस ने सदर कोतवाली एआरटीओ कार्यालय निवासी सोहनलाल पासी, तत्कालीन देशी शराब दुकान के सेल्समैन आमापुर निवासी सोनू गुप्ता, तत्कालीन सिविल लाइन मॉडल शॉप के कर्मचारी हरिनाथ राजपूत, मलवां थाने के आदमपुर निवासी रविशंकर को मिलावटी शराब बनाते पकड़ा था। सभी पर गैंगस्टर लगाया था। बिंदकी पुलिस ने मलवां थाने के कुंवरपुर निवासी लल्लू सोनकर, कल्यानपुर थाने के गौसपुर निवासी धर्मवीर उर्फ राज, जाफरगंज थाने के गोदइया निवासी अनुज यादव उर्फ प्रीतम, थरियांव थाने के बलईपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह, कल्यानपुर थाने के कोरसम निवासी शंकर पर गैंगस्टर लगाया है।
विज्ञापन
खागा पुलिस ने प्रयागराज नवाबगंज चफरी निवासी मुजफ्फर, असलम, कौशांबी जिला करारी थाना क्षेत्र के अंसारगंज निवासी मोहम्मद शोएब, जहानाबाद थाने के कछेवरा निवासी राजू रैदास के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने चौफेरवा निवासी धनराज पासवान, गणेश रैदास, रामप्रसाद पर बुधवार रात गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वहीं जहानाबाद पुलिस ने रामकुमार, मनोज निवासी कंजरडेरा और छोटेलाल निवासी कृपालपुर पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।