{"_id":"631b8bf2d323280b2408fc83","slug":"crime-fatehpur-news-knp7172809182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये लेकर भागी चिट फंड कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये लेकर भागी चिट फंड कंपनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पांच साल में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये निवेश कराने के बाद चिटफंड कंपनी के संचालक कार्यालय में ताला लगाकर भाग गए हैं। कोर्ट के आदेश पर चार संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव निवासी करोड़ीलाल ने अर्जी में बताया कि आस्था बिल्डटेक कंपनी का यशोधाम कांप्लेक्स, फिल्म सिटी रोड, गोरेगांव ईस्ट मुंबई स्थित है। इस कंपनी के प्रयागराज सोहबतियाबाग निवासी डॉ. आरआर मौर्य प्रमुख प्रबंध निदेशक और उसका पुत्र कौशलेश कुमार मौर्य, नैनी एडीए कालोनी निवासी खेमराज गुप्ता, डायरेक्टर मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी रतनदास गुप्ता से 2009 में मुलाकात हुई थी। कंपनी की शाखा खोलने और एजेंट बनाने के बारे में बताया। रुपये जमा कराने पर कमीशन देने की बात कही। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में कंपनी की शाखा खोली।
वह कंपनी में एजेंट के तौर पर जुड़ा। उसने 24 लाख दो हजार 620 रुपये जमा कराए। समय पूरा होने पर क्षेत्रीय मैनेजर खेमराज गुप्ता से लोगों के रुपये लौटाने की बात कही तो वह टाल-मटोल करने लगे। निवेशक 30 मार्च 2017 को फतेहपुर शाखा में भुगतान के लिए पहुंचे तो वहां ताला लटकता मिला। नैनी शाखा में संपर्क किया। वहां भी शाखा बंद होने की बात पता चली। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि कंपनी संचालकों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी के भागने के बाद 18 मई 2018 को प्रमुख प्रबंध निदेशक डॉ. आरआर मौर्य का एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ। इसमें निदेशक ने अपील की थी कि सभी निवेशक भुगतान प्राप्त करने के लिए बांड कंपनी मुख्यालय 23 यशोधाम कांप्लेक्स फिल्म सिटी रोड, गोरेगांव मुंबई में भेजे। कुछ निवेशकों ने बांड भेज दिए। उनके खाते में रकम नहीं आई। लोगों का कहना है कि चालाकी से उनके बांड जमा करा लिए, ताकि उन निवेशकों की दावेदारी खत्म हो जाए।